भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को विशेष अदालत से राहत नहीं मिली। विशेष अदालत ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर लगे आरोपों को गंभीर मानते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। बचाव पक्ष ने उम्र, स्वास्थ्य और मानवीय आधार पर जमानत की मांग की थी। परंतु बचाव पक्ष की यह दलील भी काम नहीं आई l 

ट्विशा शर्मा 12 मई 2026 की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में मृत पाई गई थी l ससुराल पक्ष ने दावा किया था कि ट्विशा ने खुदकुशी की थी l वहीं मायके वालों का आरोप था कि ट्विशा की हत्या की गई थी l यह मामला तब और गंभीर हो गया था जब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पीड़ित परिवार की आपत्तियों के बाद एम्स दिल्ली से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था l ट्विशा शर्मा के मायके वालों ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह के प्रभाव के कारण पहले पोस्टमॉर्टम पर सवाल खड़े किए थे l बाद में हाईकोर्ट ने 25 मई को जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी l सीबीआई फोरेंसिक सबूतों, डिजिटल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों की जांच कर रही है l