दो विधायक भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

बेंगलुरु। भाजपा ने कर्नाटक में अपने दो विधायकों - एसटी सोमशेखर और ए. शिवराम हेब्बार को उनकी कथित ''पार्टी विरोधी गतिविधियों'' के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने लंबे विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया।