भारत पर टैरिफ से भड़के चीन ने ट्रंप को बताया बुली
नई दिल्ली में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की। इससे एक दिन पहले ही ट्रंप ने रूस के साथ भारत के निरंतर तेल व्यापार के विरोध में भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिससे कुल ड्यूटी 50 प्रतिशत हो गई। डोनाल्ड ट्रम्प पर तीखा प्रहार करते हुए जू फेइहोंग ने उन्हें धमकाने वाला बताया। राजदूत ने बिना किसी का नाम लिए लिखा, धमकाने वाले को एक इंच दे दो, वह एक मील ले लेगा। उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी और ब्राजील के राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार के बीच हाल ही में हुई फोन कॉल का एक अंश भी साझा किया। बातचीत में, यी ने कथित तौर पर कहा कि अन्य देशों को दबाने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों को कमज़ोर करता है।



