अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान पर तालिबान ने जोरदार पलटवार किया है। अफगानिस्तान विदेश मंत्री ने साफ कर दिया कि हम अमेरिकियों को अपनी जमीन का एक इंच भी नहीं देंगे। हम अमेरिकियों को अपनी ज़मीन का एक कण भी नहीं देंगे, एयरबेस तो दूर की बात है। ज़रूरत पड़ी तो हम उनसे अगले 20 साल तक लड़ेंगे lतालिबान का संदेश साफ है कि अफगानिस्तान की आजादी पर कोई समझौता नहीं होगा। अमेरिका को यथार्तवादी औऱ तर्क संगत नीति अपनानी होगी।  मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान की विदेश नीति आर्थिक हितों पर केंद्रित है।