पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी सीमा पर रात भर हुई झड़पों में लगभग 30 और तालिबान लड़ाकों के मारे जाने की संभावना है। अफ़ग़ान अधिकारियों की माने तो दोनों देशों की सीमा पर हुई ताज़ा हिंसा में 15 नागरिक मारे गए और दर्जनों घायल हुए। सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के सीमावर्ती ज़िले ओरकज़ई में सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई लड़ाई में छह पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए और इतने ही घायल हुए।