उज्जैन l तराना में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। तराना तहसील में हालात बेकाबू हो गए हैं। इलाके में असामाजिक लोग हुड़दंग कर रहे है। नई बाखल इलाके में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आयी है। तोड़फोड़ करते लोग CCTV में कैद हुए है। पुलिस गश्त के तुंरत बाद ऐसी वारदात सामने आ रही हैं।

इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।  इलाके में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त की गई थी, जिसके बाद यहां इलाके में असामाजिक लोग हुड़दंग करते नजर आए हैं।पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में भारी बल तैनात कर दिया है। बसों में तोड़-फोड़ और मारपीट की घटनाओं को लेकर कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, वहीं वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।