जब नायब तहसीलदार की ₹500 की चप्पल हो गई चोरी....
आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर से सोमवार को नायब तहसीलदार साहब की चप्पल चोरी हो गई l तहसीलदार साहब भी हार मानने वालों में से नहीं थे उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगालें और आखिरकार चोर की पहचान कर ली और एसपी साहब को पत्र लिखकर चोर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग भी कर डाली l पुलिस का कहना है कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जा रही है वहीं तहसीलदार साहब का मानना है कि यदि एक दो मामलों में कड़ी कार्रवाई हो गई तो यहां से चोरी चप्पल होने की घटनाएं रुक जाएगी l



