शाजापुर। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर मंगलवार दोपहर में ग्राम सन कोटा के पास एक स्लीपर कोच बस बरात देखकर इंदौर से बारात लेकर गुना जा रही थी तभी अचानक आग लग गई जिससे बस पूरी जलकर खाक हो गई  फिलहाल दो दमकल वाहन आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं l शुरुआती जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग आग बढ़ाने के पहले ही बाहर निकल गए और किसी तरह से कोई जनहानि नहीं हुई है l जानकारी के अनुसार बस में इंदौर से सवार होकर गुना बारात जा रही थी मौके पर काफी भीड़ लगी हुई है और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ है l बस में लगभग 50 लोग सवार थे l एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है l