कृषि महाविद्यालय में हुआ 100 से अधिक औषधीय सदाबहार पौधों का रोपण
कृषि महाविद्यालय बालाघाट में पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों के संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दो दिनों में 100 से अधिक सदाबहार (कैथरेंथस रोजियस) के औषधीय पौधों का रोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख सहित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. एन.के. बिसेन, डॉ. शरद बिसेन, डॉ. सुनील रजक, डॉ. पूजा गोस्वामी, डॉ. रमेश अमूले, डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. प्रतिभा बिसेन तथा श्री कमलेश्वर गौतम की उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख ने विद्यार्थियों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों का संरक्षण मानव स्वास्थ्य और जैव विविधता दोनों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पौधरोपण अभियान के सफल आयोजन में डॉ. सुनील रजक एवं डॉ. पूजा गोस्वामी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी भी दी गई।


