रतलाम के पास चलती ट्रेन के अंदर दो यात्रियों के बीच हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। धक्का-मुक्की के दौरान दोनों यात्री ट्रेन से नीचे गिर पड़े। उन्हें बचाने की चक्कर में एक महिला भी ट्रेन से गिर गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना दाहोद–उज्जैन डेमू ट्रेन की है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है l रुनखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोच में मौजूद यात्री बीच बचाव, करने के बजाय हल्ला मचाते और वीडियो बनाते नज़र आए। समय रहते किसी ने बीच बचाव नहीं किया जिससे स्थिति और बिगड़ गई। वही रेलवे पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।