T-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत के शेर 111 पर ढेर
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा कि हम मैच पावरप्ले में ही गंवा बैठे थे। मार्को यानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। उनके लिए सिर्फ शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली।



