अहमदाबाद की पिच टी20 मैचों में आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छा बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे स्ट्रोक प्ले आसान हो जाता है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला आज खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की नज़रें सीरीज बराबर करने पर होंगी। भारत अभी इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।