इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मिली हार के बाद भारत लगातार तीसरा पूरा हुआ टी20 मुकाबला हार चुका हैं। इससे पहले टीम को आयरलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब भारतीय टीम पर श्रृंखला बचाने का दबाव बढ़ गया है।भारत ने आखिरी बार लगातार तीन या उससे अधिक टी20 मुकाबले वर्ष 2021 में गंवाए थे। उस दौरान टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबले हारने के बाद टी20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से भी पराजित हुई थी। अब एक बार फिर वैसी ही स्थिति बनती दिखाई दे रही हैं।