पद्म विभूषण लोकगायिका तीजन बाई का निधन
भोपाल l उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने शोक संदेश में कहा कि तीजन बाई ने अपनी विलक्षण प्रतिभा, सशक्त स्वर और पंडवानी गायन की अद्वितीय शैली से भारतीय लोककला को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि तीजन बाई का निधन कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।


