टीआई साहब की अनोखी विदाई बन गई चर्चा का विषय
नीमच में थाना प्रभारियों के तबादले के तहत कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी का मनासा थाने के लिए प्रस्थान हुआ। वहीं सौरभ शर्मा ने कैंट थाने पर कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान थाना प्रभारी निलेश अवस्थी को भावपूर्ण विदाई दी गई। खास बात यह रही कि उन्हें पारंपरिक अंदाज में घोड़े पर बिठाकर विदा किया गया, जो चर्चा का विषय बना रहा।


