टीवीके प्रमुख थलापति विजय ने भी डाला अपना वोट ,सुपर स्टार विजय को देखने भीड़ इकट्ठा हो गई
तमिलनाडु में सभी सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। आमजन से लेकर साउथ सेलेब्स जैसे खासजन तक वोट डालने के लिए उत्साहित दिखे। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई सेलेब्स ने मतदान किया और लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हुए। टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय भी अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। यहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया।


