अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर मोदी, जिनपिंग, पुतिन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हमें ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने भारत, रूस और चीन पर ट्रंप की ताज़ा टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। एक प्रेस वार्ता के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस विषय पर मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है।