जब सड़क पर बह गई तेल की गंगा,पुलिस ने संभाला मोर्चा
पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चौपरा के पास तेल से भरा एक ट्रक खिलौने की तरह सड़क किनारे पलट गया। हादसे की वजह 'स्टेयरिंग फेल' होना बताया जा रहा है, लेकिन असली ड्रामा तो ट्रक पलटने के बाद शुरू हुआ। जैसे ही ग्रामीणों को खबर मिली कि सड़क पर 'तेल की गंगा' बह रही है, लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बर्तन, बाल्टियाँ और डिब्बे लेकर मौके पर टूट पड़े। मानों पूरा गाँव ही तेल बटोरने की रेस में शामिल हो गया हो! आलम यह था कि लोगों को न तो गाड़ियों की चिंता थी और न ही अपनी सुरक्षा की।
गनीमत रही कि शाहनगर पुलिस ने एन वक्त पर मोर्चा संभाला और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


