मुरैना l जौरा Ti दर्शन शुक्ला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में Ti बाइक चोर गिरोह के एक कथित सरगना लवकुश शर्मा के साथ अपने जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं। वह लवकुश के कंधे पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो थाना परिसर में मनाते समय का है। इसमें केक काटा गया और ढोल नगाड़े पर आरोपी Ti को कंधे पर बैठा कर चलते नजर आ रहा है। इसमें पुलिस के साथ कई लोग दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सूचना मिलने के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मुरैना एसपी कार्यालय ने Ti को निलंबित कर दिया।शुक्ला को निलंबित करने के आदेश में कहा गया कि उनके आचरण से पुलिस की निष्पक्ष छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उनका आचरण मध्य प्रदेश पुलिस रैग्युलेशन के पैरा  64(3) (11) स्पष्ट उल्लंघन है। निलंबन अवधि में दर्शन शुक्ला का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, मुरैना रहेगा तथा वह रक्षित केन्द्र मुरैना की प्रत्येक गणना में उपस्थित रहेंगे और लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।