मुरैना जिले के सबलगढ़ थाना के सहायक उप निरीक्षक का रिश्वत मांगने वाला एक वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सबलगढ़ थाना के सहायक उप निरीक्षक राम बाबू निबोरिया एक आरोपी से रिश्वत की बात करते सुनाई दे रहे हैं। एएसआई निबोरिया आरोपी से पूछ रहे हैं कि उनके लिए क्या व्यवस्था करोगे और कहा कि मैं छोड़ दूंगा, लेकिन टीआई बहुत खतरनाक है। हम वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते l