शिवपुरी के थार महादेव रोड पर  अज्ञात बदमाशों ने दो शिक्षकों पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक अमरपुर देवरा के स्कूल में पदस्थ हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू कर दी है। फायरिंग में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। घायल शिक्षक को इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के झांसी रेफर किया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। शिवपुरी में इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।