जबलपुर l पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनकी याचिका खारिज करते हुए भोपाल एमपी-एमएलए कोर्ट के गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटा दी। मानहानि मामले में सुनवाई के दौरान उनके वकील लगातार अनुपस्थित रहे। माना जा रहा है कि अब अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद वैसे ही उनकी और उनकी पार्टी दोनों ही मुश्किल में है ,पार्टी तो उनके हाथ से निकल रही है, सत्ता पहले ही जा चुकी है अब वे खुद भी मुश्किल में पढ़ती नजर आ रहे हैं l