टोकन प्रणाली से खाद वितरण में पारदर्शिता, किसानों को राहत
राजगढ़। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजना के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजगढ़ द्वारा जिले के किसानों को अब तक 140 समितियों के माध्यम से कुल 9,900.00 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। ई-विकास पोर्टल के माध्यम से टोकन प्रणाली द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ किए गए इस वितरण में 6,437.00 डीएपी / एनपीके मीट्रिक टन , 2,445.00 मीट्रिक टन यूरिया एवं 1,005.00 मीट्रिक टन एसएसपी व अन्य खाद शामिल है। राज्य शासन की पारदर्शी डिजीटल योजना से अब तक जिले के 26,041 किसान लाभान्वित हो चुके हैं, जिससे उन्हें खेती के लिए समय पर खाद उपलब्ध हो रही है।


