रूस के राष्ट्रपति पुतिन लगातार कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे ट्रंप को  चिढ़ हो, एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति के व्यवहार से ऐसा लगा है की पुतिन ने तो मानो ट्रंप को चिढ़ाने की जिद ठान रखी है। चीन के तिनजियांग में पुतिन-मोदी की मुलाकात के बाद अब भारत को रूस की तरफ से ऐसा ऑफर दिया गया है, जिसे सुनकर अमेरिका बौखला जाएगा। रूस का कच्चा तेल भारत के लिए और भी सस्ता हो गया है। मास्को ने 3-4 डॉलर प्रति बैरल तक की अतिरिक्त छूट की पेशकश की है। यह अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है।