बुदनी l अब खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने या मढ़ाई करने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि, केंद्रीय कृषि यंत्रीकरण एवं परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान के  कृषि वैज्ञानिकों ने बिना ड्राइवर के चलने वाली तकनीक विकसित की है , बिना ड्राइवर के चलने वाले ट्रैक्टर को लॉन्च कर दिया है,इसमें प्रोग्राम सेट करने के बाद ट्रैक्टर अपने आप खेत की जुताई से लेकर मढ़ाई तक का काम करता है l

राष्ट्रीय कृषि उदय एक्सपो–2026 में ऐसी तकनीक का प्रदर्शन किया जिसकी मदद से ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के ऑपरेट होता है l केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्रैक्टर को काम करते और खेत में चलते हुए देखा l कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि मंत्री को बताया कि यह ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के काम करने में सक्षम है l