यूरिया के स्टॉक में भिन्नता पाये जाने पर दुकान सील्ड
श्योपुर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा कृषि आदान सामग्री विक्रय करने वाली फर्मो एवं दुकानों के निरीक्षण किये जाने संबंधी निर्देशो के क्रम में एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा द्वारा आज बडौदा में हरियाणा कृषि भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यूरिया के भौतिक स्टॉक एवं ऑनलाइन स्टॉक में भिन्नता पाये जाने पर दुकान को आगामी आदेश तक सील्ड करने की कार्यवाही की गई है तथा विस्तृत जांच की जा रही है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार श्री सुरेश राठौर आदि उपस्थित थे।



