MP - दो समुदायों के बीच फिर बढा़ तनाव, हिंदू संगठनों ने थाने का किया घेराव
उज्जैन l तराना में गुरूवार की रात दो समुदायों के बीच विवाद और एक युवक की पिटाई को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। उपद्रवियों ने नयापुरा क्षेत्र में बसों में तोड़फोड़ की। एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शुक्रवार को जुमे के दिन एक बार फिर तनाव तब और बढ़ गया जब हिंदू संगठनो के कार्यकर्ताओं ने तराना थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की। हालत बिगड़ते देख पुलिस ने धारा 163 लगा दी और बाजार बंद कराया क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
सवाल यही है कि जब प्रदेश में सरकार से लेकर प्रशासन और कोर्ट तक शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी जरुरी कदम उठा रहा था तो तराना में अशांति फैलाने की कोशिश किसने की।



