अमेरिका में भारतीय इंजीनियर को पुलिस ने मारी गोली
अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर मोहम्मद निजामुद्दीन को पुलिस ने गोली मारी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई परंतु दो हफ्ते तक इस मामले को दबाये रखा और दो हफ्ते बाद पुलिस ने मोहम्मद निजामुद्दीन के परिवार को सूचना दी l मृत्यु के पहले निजामुद्दीन ने लिंकडिन पर एक पोस्ट की थी और गूगल कंपनी में काम के दौरान प्रताड़ना के विषय में उसने लिखा था l पुलिस का कहना है कि मोहम्मद निजामुद्दीन ने अपने साथी पर चाकू से हमला किया था और उसे हमला करने से रोकने के लिए गोली मारना पड़ा दूसरी तरफ निजामुद्दीन के परिवार ने अमेरिकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं l



