उच्च शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने संचालक और उपसंचालक को हटाने का सदन में किया ऐलान
भोपाल l आज विधानसभा में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और लखन घनघोरिया ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदेश की शालाओं के मरम्मत, रख-रखाव एवं मजबूतीकरण के लिए जारी किए गए करोड़ों रुपये का उपयोग पारदर्शिता से होने का मामला सदन में उठाया।
विधायक लखन घनघोरिया एवं विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने प्रदेश की शालाओं में मरम्मत कार्य में घोटाला करने वाले लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के अफसरों को हटाकर मामले की जांच कराई जाने की मांगी की।
सदन में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने दिए निर्देश
सदन में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मैहर में हुए मरम्मत कार्यों के मामले में 17 लोगों पर एफआईआर की गई है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संचालक डी. एस. कुशवाह एवं उप संचालक पी. के. सिंह को आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय से हटाने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग विभागीय कार्यों में ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है। जो भी अधिकारी विभाग की नीतियों के विपरीत कार्य करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि संचनालय में भवन संरचना कार्य संचालक डीएस कुशवाह तथा उप संचालक पीके सिंह और वित्त संबंधी ककार्य राजेश मौयं देख रहे हैं।



