स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने होली पर दी शुभकामनाएँ

भोपाल l स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने होली पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का पर्व होली हमें विभिन्न संस्कृतियों और परम्पराओं को मानने वाले लोगों के बीच में सौहार्द और शांति का संदेश देता है। उन्होंने होली पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।