राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उपमा राय ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

भोपाल l मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उपमा राय ने दीपावली पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का प्रकाश फैले। श्रीमती राय ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के साथ, यह पर्व पूरे देश में खुशियों और उल्लास से भर गया है। आज भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जो हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होने कहा कि यह पर्व हमें स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। एक स्वस्थ समाज ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है l