ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने दावा किया कि अमेरिका और इस्राइल कुछ जगहों से पश्चिम एशिया में अरब देशों पर हमले कर रहे हैं। यह बात उन्होंने खाड़ी देशों के एक समाचार आउटलेट अल-अरबी अल-जहीद के साथ साक्षात्कार में कही l अराघची ने कहा कि ईरान क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर बैठक करने और हमलों के लक्ष्यों की प्रकृति की जांच के लिए एक संयुक्त समिति बनाने के लिए तैयार है।