ईरान ने एक और अमेरिकी विमान किया ढेर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं… यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।' यह बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ सैन्य कार्रवाई जारी है और दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं।ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी A-10 विमान को मार गिराया है। हालांकि इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।


