विदिशा बेतवा नदी के महल घाट के नजदीक नदी के किनारे ही बड़ी संख्या में एक्सपायरी दवाई इंजेक्शंस फेक गए हैं। यहां नहाने आने वाले लोग और नदी पर आए लोगों ने इसे देखा, लोगों ने बताया कि इन दवाओं से बीमारी फैलने का खतरा है। नदी में जाकर यह दबाई प्रदूषण फैल सकती हैं, पानी को जहरीला कर सकती हैं। इसके साथ-साथ मवेशी भी इसे खा सकते हैं, यहां कई इंजेक्शन भी पड़े हुए हैं जिससे बच्चे या मवेशी चोटिल हो सकते हैं। यह दवाएं किसने फेंकी है, किस हॉस्पिटल की हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई है।