एक दूजे के हो गए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने गुरुवार को उदयपुर राजस्थान में शादी कर ली है। अब कपल ने शादी की पहली तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा भी की है। दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दोनों बेहद सुंदर लग रहे हैं। साथ ही कपल ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरा नोट भी लिखा है।



