अपरा एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर महीने दो एकादशी आती हैं एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। हर महीने की एकादशी का अलग नाम होता है। ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी कहा जाता है। पंडितों के अनुसार इस व्रत को करने से सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।