UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में मानवाधिकार उल्लंघन पर टिप्पणी करना पाकिस्तान को महंगा पड़ा। भारत ने इस बात को लेकर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और उसे अपनी जमीन पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना करने का आह्वान किया।जिनेवा में UNHRC के 60वें सत्र की 34वीं बैठक में बोलते हुए, भारतीय राजनयिक मोहम्मद हुसैन ने पाकिस्तान को आईना दिखाया। उन्होंने कहा, 'भारत को यह बेहद विडंबनापूर्ण लगता है कि पाकिस्तान जैसा देश दूसरों को मानवाधिकारों पर भाषण देना चाहता है। दुष्प्रचार फैलाने के बजाय, पाकिस्तान को अपनी धरती पर अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना करना चाहिए।'


