अमेरिका और भारत के बीच जारी व्यापार वार्ता के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को यहां मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ शिखर सम्मेलन से अलग हुई।जयशंकर ने सोशल मीडिया एक ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘‘कुआलालंपुर में आज सुबह विदेश मंत्री रुबियो से मिलकर खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की सराहना की।’’ यह बैठक भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पृष्ठभूमि में हुई, जो एक अधिकारी के अनुसार, ‘‘बहुत जल्द होने वाला’’ है।