तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन जुटाने में लगी हुई है। इसी बीच, एआईएडीएमके ने साफ कहा है कि वह चुनाव के बाद विजय की पार्टी का समर्थन नहीं करेगी। एआईएडीएमके के उप महासचिव ने बयान जारी कर कहा, यह खबर पूरी तरह गलत है। किसी भी हालत में एआईएडीएमके, टीवीके का समर्थन नहीं करेगी। टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा की 234 में से 108 सीट पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही वह राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, सरकार बनाने के लिए पार्टी अभी भी बहुमत से 10 सीट पीछे है।एआईएडीएमके ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों (एमएलए) को पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी ले जाया गया है और उन्हें वहीं ठहराया गया है। पार्टी प्रवक्ता कोवई सत्यन ने बुधवार को बताया कि विधायकों को पुदुचेरी में रखा गया है। लेकिन कितने विधायक वहां ले जाए गए हैं, इस बारे में उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।