शाजापुर l मक्सी में बसंत पंचमी पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के बाद असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। शुक्रवार देर रात श्रीराम गार्डन तालाब की पाल के पास लगे महापुरुषों के कई बैनर-पोस्टर अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए। इस संबंध में हरीश पांडे की शिकायत पर मक्सी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टरों पर भगवान श्रीराम, संत रविदास और डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के चित्र थे। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।