सिडनी में वनडे के दौरान विराट कोहली पर लगातार दो बार जीरो पर आउट होने का दबाव था और उनके क्रिकेट भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता के सवाल उठ रहे थे। लेकिन जब वह बल्लेबाजी के लिए उतरे, तो तमाम आशंकाओं को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने 81 गेंदों पर 74 रन बनाकर भारत को शानदार जीत दिलाई हैं। इसी पारी के साथ कोहली वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।