RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए चेज मास्टर विराट कोहली
मुंबई । गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में नाबाद 75 रनों की जांबाज पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने वाले विराट कोहली को उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान को जड़ा उनका वह गगनचुंबी छक्का इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया, जिसने आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब दिलाया।उन्होंने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘यह वही पल है जिसका हर खिलाड़ी सपना देखता है। मैंने कई बार इस क्षण की कल्पना की थी, खासकर विजयी रन बनाने की। बल्लेबाजी के लिए उतरते समय मैं पूरी तरह सहज था। हमारी टीम का संयोजन ऐसा है जो किसी भी परिस्थिति से बाहर निकलने का भरोसा देता है।’’ उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय उन्हें अपनी भूमिका और रणनीति पूरी तरह स्पष्ट थी।


