मुंबई । फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। मूवी ने अब तक भारत में 1 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, और फिल्म अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब फिल्म की क्रिकेटर विराट कोहली ने भी खूब तारीफ की है।उन्होंने इस फिल्म को ‘एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ बताया, जैसा उन्होंने पहले कभी भारत में नहीं देखा।फिल्म देखने के बाद विराट ने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर आदित्य धर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आदित्य का विजन और कॉन्फिडेंस कमाल का है और उन्हें ‘जीनियस’ तक बता दिया।