धुरंधर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का हुआ श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ विवाद
श्रीलंका के दांबुला में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान एक मुकाबले के बाद युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चर्चा का केंद्र बन गए हैं। मैच खत्म होने के बाद मैदान पर श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी के साथ उनकी तीखी बहस और धक्का-मुक्की का वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद क्रिकेट जगत में इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही इस त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत ए को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। दांबुला में खेले गए मुकाबले का फैसला अतिरिक्त ओवर में हुआ, जहां भारत ए को 17 रन का लक्ष्य मिला था। हालांकि भारतीय टीम निर्धारित छह गेंदों में केवल नौ रन ही बना सकी और मुकाबला गंवा बैठी। जब वैभव सूर्यवंशी बाहर निकल रहे थे तभी श्रीलंका के खिलाड़ी से उनका विवाद हो गया औरदेखते ही देखते विवाद बढ़ गया और युवा भारतीय बल्लेबाज ने एक श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का भी दे दिया। इसके बाद मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड युवा बल्लेबाज के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा।
हालांकि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी तरह की कार्रवाई की संभावना से इनकार किया है।


