महिलाओं ने लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों/अधिकारियों को पीटा, जान बचाकर भागी पुलिस
शिवपुरी में पिछोर क्षेत्र के भौंती और मनपुरा में शराब के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया, महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। भौंती थाने के आगे बीच रोड पर दुकान से लूटी शराब को फोड़कर जमकर की नारेबाजी। शराब को लेकर महिलाओ का विरोध, शिवपुरी जिले के करैरा मे भी सड़क पर उतरी महिलाएं l सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद प्रदेश भर में महिलाएं शराब दुकानों के खिलाफ अब मोर्चा खोल रही हैं क्योंकि सागर में किसी मां का बेटा गया है तो किसी महिला का पति और किसी महिला का भाई l ..शराब के खिलाफ जब महिलाएं बनीं दुर्गा...शिवपुरी जिले के अमोलपठा में शराब की कलारी से नाराज महिलाएं हुईं उग्र...शराब सड़क पर फेंकी..पुलिस पहुंचीं तो पुलिस पर उतारा गुस्सा....पुलिस को खदेड़ा...


