शाजापुर जिले के अकोदिया थाना क्षेत्र के फूलेन गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। महिलाओं को जमीन-जमीन पर पटक-पटककर पीटा गया। तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन के लिए पहुंचे सरकारी अधिकारियों के सामने लाठी-डंडे चले और तलवारें भी लहराई गईं। इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गए।