अमेरिका का बड़ा बयान ; रक्षा मंत्री बोले- हर मिसाइल रोक पाना संभव नहीं
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने साफ कहा है कि ईरान की ओर से दागी जाने वाली हर मिसाइल या ड्रोन को रोक पाना संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिए कि यह युद्ध हफ्तों से लेकर महीनों तक चल सकता है।हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका ने अपने सैनिकों और सहयोगी देशों की सुरक्षा के लिए हवाई रक्षा प्रणाली को मजबूत करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमला शुरू करने से पहले ही अधिकतम सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई थी, ताकि सैनिकों को नुकसान कम से कम हो।



