पिकनिक मनाने आए 4 युवक-युवतियां डूबे, एक युवती का शव मिला, तीन की तलाश जारी

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित सोन नदी के भंवरसेन घाट पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पिकनिक की खुशियों को मातम में बदल दिया। मैहर जिले से परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे चार युवक-युवतियां नदी में नहाते समय गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों नदी में डूब गए।