इंदौर l सड़क निर्माण के दौरान की गई गंभीर लापरवाही ... मामला स्कीम नंबर 51 का है जहां कचरा ट्रांसफर स्टेशन के सामने सड़क निर्माण के दौरान खोदा गया गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया गया। इसी गड्ढे में एक युवती अपनी गाड़ी सहित गिर कर मौके पर ही बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए बड़ी मुश्किल से युवती और उसकी गाड़ी को गड्ढे से बाहर निकाला और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि जिस स्थान पर गहरा गड्ढा खोदा गया था, वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, न ही बैरिकेटिंग की गई थी और पर्याप्त रोशनी तक का इंतजाम नहीं था।