सड़क पर स्टंटबाजी कई बार लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है, लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक लापरवाही की हदें पार कर देते हैं l दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है l जिसमें एक युवक चलती स्कूटी पर बेहद खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है l वीडियो वायरल होने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है और अब पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं l